बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में घर में कई लोगों के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां घर में जय भानुशाली और विशाल कोटियन के बीच नई दुश्मनी का आगाज हुआ तो वहीं शमिता के समर्थन और एक बार फिर से बिग बॉस के कंटेस्टेंट के रूप में राकेश बापट और नेहा भसीन ने एंट्री ली है। राजीव अदातिया के बाद अब घर में राकेश बापट और नेहा भसीन वाइल्ड कार्ड के रूप में आए। लेकिन बिग बॉस के इस फैसले से न सिर्फ बिग बॉस के फैंस ने अपनी नाराजगी जताई बल्कि अब कुछ सितारों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई।
काम्या पंजाबी ने उठाया सवाल
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी और लगातार इस सीजन को फॉलो करने वाली काम्या पंजाबी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं बीती रात बिग बॉस देख रही थी और मुझे ऐसा लगा आखिर क्यों? ऐसा खास ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है। एक दोस्त और बॉयफ्रेंड को घर में भेजना, ये घर के अन्य सदस्यों के प्रति बहुत ही अनफेयर है’।