बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इन सदस्यों ने किया टास्क परफॉर्म
इस टास्क में वीआईपी सदस्यों यानी कि उमर रियाज, निशांत भट्ट, विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भाग लिया। टास्क के दौरान इन सभी सदस्यों को अपनी टोकरी में जितनी हो सके उतनी ज्यादा रुई भरनी थी और घर का अन्य सामान इकट्ठा करना था। जिनकी टोकरी टास्क में सबसे हल्की थीं उनमें से किसी भी एक कंटेस्टेंट को गेम से बाहर करने का अधिकार राक्षस बने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को दिया गया था।