बिग बॉस के सातवें हफ्ते में घर में रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। घर अब दो भागो में बट चुका है। जहां अब वीआईपी मेंबर्स और नॉन वीआईपी मेंबर्स हैं। लेकिन अब वीआईपी मेंबर्स बने तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज, विशाल कोटियन और निशांत भट्ट के रिश्तों में भी दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट जो एक-दूसरे के शुरुआत से ही करीबी दोस्त थे अब एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। दरअसल निशांत भट्ट ने कहा कि वो वीआईपी लोगों की झुंड मानसिकता का पालन नहीं कर सकते।
करण और तेजस्वी के फैंस हुए गुस्सा
दरअसल नेहा और प्रतीक में से किसको जेल भेजना है इसे लेकर वीआईपी के बीच आपस में काफी मतभेद हुआ और निशांत इस दौरान ये कहते हुए नजर आए कि वो वही करेंगे जो उन्हें अच्छा लगता है। हालांकि निशांत भट्ट का ये बयान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के चाहने वालों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। कल सोशल मीडिया पर निशांत को बुरी तरह से ट्रोल किया गया।