फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने उठाया उम्र को लेकर सवाल, जय भानुशाली ने लगाई उनकी क्लास

Mon, 04 Oct 2021 08:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंबा नागपाल, जय भानुशाली - फोटो : Instagram
बिग बॉस सीजन 15 का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन बिग बॉस के घर में घरवालों के बीच बहुत ही गहमा-गहमी देखने को मिली। एक तरफ जहां शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस के शानदार और आलीशान घर में रहने का मौका मिला तो वही बाकी के सदस्य बिग बॉस जंगल के निवासी बने। स्टेज पर शो की शुरुआत शानदार हुई उतना ही शानदार रहा घर का पहला दिन। जहां सिर्फ बिग बॉस ने ही अपना गेम नहीं खेला बल्कि घरवालों के बीच भी लड़ाई देखने को मिली।

सिंबा ने घर में उठाया उम्र का मुद्दा

दरअसल बिग बॉस में एक टास्क खेला गया जहां मौनी रॉय ने घरवालों से कहा कि उन तीन कंटेस्टेंट का नाम लें जिनका घर में पहला इंप्रेशन सबसे खराब रहा। जिसका सभी घरवालों ने जवाब दिया। जब सिंबा को तीन घरवालों का नाम लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने ईशान, जय और करण का नाम लिया। लेकिन इसी के साथ सिंबा ने कहा कि शायद इनके बीच शायद उम्र की वजह से वो बॉंडिंग नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 5
सिंबा नागपाल, जय भानुशाली - फोटो : Instagram
जय भानुशाली को आया गुस्सा

सिंबा की ये बात सुनकर जय भानुशाली को काफी गुस्सा आया। सिंबा से सवाल करते हुए जय भानुशाली ने उनकी उम्र के बारे में पूछा। जय भानुशाली ने सिंबा से कहा, ‘तुम्हारी उम्र कितनी है’। जिसका जवाब देते हुए सिंबा ने कहा, ‘मेरी उम्र 25 साल है’। जिसका जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, ‘मैं सिर्फ 36 साल का हूं, तो उम्र के फासले में इतना  फर्क नहीं है और उम्र की बात मत करो शो में वो ठीक बात नहीं है’।
विज्ञापन

3 of 5
सिंबा नागपाल, जय भानुशाली - फोटो : Instagram
सिंबा ने मांगी माफी

जय भानुशाली की इस बात को सुनने के बाद सिंबा नागपाल ने खुद की सफाई देते हुए माफी मांगी। सिंबा ने कहा, ‘मेरे कहने का वो मतलब नहीं था’। लेकिन जय भानुशाली ने उनकी कोई भी बात सुनने से इन्कार कर दिया और साफ तौर पर वो ये कहते हुए नजर आए कि बिग बॉस के घर में ये सब बाते नहीं करना।

4 of 5
सिंबा नागपाल, जय भानुशाली - फोटो : Instagram
पहले भी सितारों की उम्र को लेकर उठे हैं सवाल

बिग बॉस के घर में इससे पहले भी सितारों की उम्र को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला सोनाली फोगाट और शिल्पा शिंदे जैसे सितारों की उम्र को लेकर बिग बॉस के घर काफी बवाल मच चुका है। जिसकी वजह से खुद सलमान खान ने वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, डोनल बिष्ट - फोटो : Instagram
ये तीन सदस्य आए घरवालों के निशाने पर

मौनी ने जैसे ही ये सवाल पूछा घर में थोड़ी गहमा-गहमी देखने को मिली। जहां सभी घरवालों ने एक-दूसरे का नाम लिया तो वहीं अधिकतर घरवालों के निशाने पर रहे ईशान सहगल, डॉनल बिष्ट और विधि पांडे। इन तीनों का इंप्रेशन घरवालों ने खुद पर सबसे खराब बताया। इस दौरान जय भानुशाली की डोनल बिष्ट और ईशान सहगल से लड़ाई भी होते हुए नजर आई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें