बिग बॉस ओटीटी में अपना जलवा बिखेरने के बाद शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंट्री कर चुकी हैं। हालांकि शमिता के लिए बिग बॉस शब्द कुछ नया नहीं है, वो पहले भी यहां का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि शमिता के लिए बिग बॉस शब्द कुछ नया नहीं है, वो पहले भी यहां का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि तीसरे सीजन को शमिता ने बहन शिल्पा की शादी के कारण बीच में ही छोड़ दिया था।
शिल्पा की बहन के तौर पर मिली पहचान
शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में एक अरसा हो गया लेकिन वो यहां अभिनेत्री न होकर, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Sister) की बहन बनकर रह गईं। ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से अपना करियर शुरू करने वालीं शमिता को अपने फिल्मी करियर में अपनी बहन की तरह लोकप्रियता नहीं मिली। ऐसे में ‘बिग बॉस सीजन 15’ में शमिता का सफर कैसा होगा, ये तो वक्त ही बताएगा।