बिग बॉस 15 में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई तो कुछ ऐसे टास्क करवाए जिसके बाद घर में कुछ रिश्ते बदलते हुए नजर आए। इन्हीं में से एक रिश्ता है शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा का। कुछ समय पहले ही इन दोनों की घर में दोस्ती हुई थी, लेकिन वीकेंड के वार में जैसे ही सलमान खान ने करण से पूछा कि वो अपने मुश्किल समय में किसके पास जाएंगे तो करण ने तुरंत ही तेजस्वी का नाम लेते हुए शमिता को ‘नजरअंदाज’ का टैग दिया।
घर में पहुंचे खास मेहमान
वीकेंड के वार के बाद सोमवार को कुछ एक्स कंटेस्टेंट खास मेहमान बनकर शो में पहुंचे, जहां उन्होंने कई घरवालों के लिए अपनी शिकायतें सामने रखी। मेहमानों के जाने के बाद शमिता शेट्टी करण कुंद्रा पर भड़कती हुई नजर आईं और उन्होंने करण को कहा कि विशाल जब भी कुछ बोलता है तो आप और तेजस्वी आंखे क्यों मटकाते हो, जिसे सुनने के बाद करण ने बोला कि आपको ऐसा लगता है लेकिन ऐसा नहीं है।