बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में एंटर करने जा रहा है। घर अब पूरी तरह से दो हिस्सों में बंट चुका है, जिसमें वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्य हैं। वीआईपी सदस्यों में जहां उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और निशांत भट्ट शामिल हैं तो वहीं अब तक फिनाले की रेस में शामिल न होने वाले सदस्यों में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, जय भानुशाली, राजीव अदातिया और प्रतीक सहजपाल शामिल हैं। हालांकि बिग बॉस द्वारा घर को दो हिस्सों में बाटने के बाद अब रिश्तों पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
शमिता-निशांत की दोस्ती में आई दरार
निशांत के वीआईपी मेम्बर बनने के बाद शमिता के साथ निशांत का बर्ताव थोड़ा बदला हुआ नजर आया। दरअसल बिग बॉस ने पहले चार वीआईपी मेम्बर बने घरवालों के अलावा बाकी के सदस्यों को वीआईपी मेम्बर बनकर सीधा फिनाले रेस में शामिल होने का मौका दिया। जहां सभी घरवालों को एक टास्क करना था। इस टास्क के दौरान जब निशांत ने शमिता को रेनकोट देने में आनाकानी की तो वो बात शमिता शेट्टी को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।