फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान और रानी मुखर्जी ने मंच पर पुरानी यादें की ताजा, घरवालों ने डाला एक-दूसरे पर कीचड़

Sun, 14 Nov 2021 09:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बिग बॉस सीजन 15 ने आज अपने छह हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इन छह हफ्तों में घर में काफी कुछ ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान जहां घरवालों की जमकर क्लास लगाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्टेज पर आए हुए मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। इस हफ्ते सलमान खान रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ के साथ स्टेज पर खूब धमाल करते हुए नजर आएं। संडे यानी की आज रानी मुखर्जी अपने दोनों सह-कलाकारों के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंची।

पुरानी यादों को किया ताजा

एक तरफ जहां रानी मुखर्जी ने सीधा स्टेज पर एंट्री ली और शो के मेजबान सलमान खान से बातचीत की तो वहीं दूसरी तरफ शर्वरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी ने सीधा घर में एंट्री ली और घरवालों से कुछ मजेदार टास्क करवाए। घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछालते हुए एक-दूसरे के बारे में बताया कि वो किस कैटेगरी में फिट बैठते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
घरवालों ने एक-दूसरे पर उछाला कीचड़

घरवालों ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए कई आरोप लगाए। नेहा भसीन ने करण कुंद्रा पर कीचड़ उछालते हुए उन्हें यूजलेस बताया। तो वहीं उमर ने प्रतीक पर नफरत का कीचड़ उछालने से पहले उन्हें  घर का सबसे इरिटेटिंग सदस्य बताया। जिसके बाद उमर और प्रतीक के बीच खूब गहमा-गहमी देखने को मिली, जिसे देखकर शर्वरी काफी हैरान रह गईं।
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शर्वरी और सिद्धांत के सामने हिंसक हुए प्रतीक और उमर

उमर रियाज और प्रतीक अपनी लड़ाई के चक्कर में ये तक भूल गए कि घर में मेहमान मौजूद हैं और सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ के सामने दोनों हिंसक हो गए। जिसके बाद घरवालों ने उन दोनों को रोकने की कोशिश कि और उन्हें याद दिलाया कि घर में मेहमान आए हैं।

4 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सलमान खान ने उमर को उनके व्यवहार के लिए लगाई फटकार

मेहमानों के सामने ही सलमान खान ने उमर रियाज को फटकार लगाते हुए अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। सलमान ने गुस्से में उमर से कहा, ‘उमर, आप अकेले हो जो गुस्सा दिखा सकते हो? मेरा गुस्सा देखना चाहोगे आप? सलमान खान को उमर रियाज पर इस तरह से गुस्सा होते देखकर घरवाले भी थोड़ा सावधान हो गए। सलमान ने उमर से आगे कहा, ‘तुमसे हाथ जोड़कर दरख्वास्त करता हूं कि मुझे उस गुस्से के मोड़ में मत लेकर आओ।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
रानी-सलमान खान ने जमकर लगाए ठुमके

हालांकि सलमान खान का गुस्सा जल्द ही शांत हो गया जब स्टेज पर रानी मुखर्जी ने उन्हें जॉइन किया और उन्होंने उनके साथ आइकोनिक गाने ‘सरकी जो सर से वो धीरे-धीरे’ गाने और साथ ही बंटी और बबली के गाने पर जमकर डांस किया। उन दोनों के स्टेज पर कई गेम्स भी खेले जिसमें बाद में शर्वरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी उन्हें जॉइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी हुए भावुक

बिग बॉस के मंच पर पहली बार आए सिद्धांत चतुर्वेदी का सलमान खान के साथ फैन बॉय मोमेंट भी दर्शकों को देखने को मिला। इसी के साथ वो सलमान से बातचीत के दौरान थोड़े भावुक हो गए और सिद्धांत ने सलमान खान से ये दरख्वास्त की कि वो उनकी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के गाने पर उनके साथ कुछ स्टेप्स करें। इन सभी सितारों ने स्टेज पर जमकर मस्ती की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें