फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को दी गाली, विधि के साथ गलत हरकत के लिए लगाई फटकार

Sat, 09 Oct 2021 11:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। हालांकि, प्रतीक के कारण लगातार घर का माहौल गरमाया हुआ है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को घर में लगातार झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है। 

वहीं, प्रतीक शो शुरू होने के बाद से ही लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसकी वजह से सभी घर वाले उनके खिलाफ हो गए हैं। बीते एपिसोड में प्रतीक ने एक बार फिर से ऐसी हरकत की जिससे घरवालों के सब्र का बांध टूट गया। ऐसे में प्रतीक के नियम तोड़ने पर अब घर के अन्य सदस्य भी नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आज शो में पहला वीकएंड का वार एपिसोड प्रसारित किया गया। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने सभी घर वालों से घर में गुजारे बीते एक हफ्ते के बारे में बातचीत की। वहीं सलमान ने प्रतीक सहजपाल की हरकतों के चलते उन्हें जोरदार फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रतीक ने विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब इस पर विशाल ने प्रतीक से पूछा कि विधि की जगह अगर उनकी मां या बहन बाथरूम में होती तो क्या वह तब भी इसी तरह कुंडी तोड़ देते। इस बात का जवाब देते हुए प्रतीक कहते हैं कि अगर विधि की जगह उनकी मां या बहन होती तो भी वह ऐसा ही करते। प्रतीक के इसी जवाब पर सलमान खान सबसे ज्यादा भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान ने कहा कि तुम अपनी मां या बहन के साथ ऐसा कर सकते हो तो मतलब हमारी मां- बहन के साथ भी ऐसा ही करोगे। इस बात पर सलमान काफी गुस्सा हो गए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने प्रतीक को गाली कर दे डाली। इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर कोई मेरी मां या बहन के साथ ऐसा करता तो मैं उसे छोड़ता नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें