टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने लड़ाई झगड़ों की वजह से जाना जाता है। इस शो के 15वें सीजन को शुरू हुए तीन हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। शो में बीते हफ्ते कई लड़ाई- झगड़े और विवाद देखने को मिले। पहले ही दिन से ही इस शो में विवाद देखने को मिले। हालांकि, शुरुआत से ही प्रतीक सहजपाल और जय भानूशाली ने घर का माहौल गर्म करके रखा था।
यह दोनों अक्सर एक- दूसरे से लड़ते नजर आए। दोनों के बीच यह तकरार इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और गाली तक पहुंच गई। ऐसे में बिग बॉस से लेकर शो के होस्ट सलमान खान तक सभी ने दोनों को मर्यादा में रहकर नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इसी बीच अब एक बार फिर शो में प्रतीक और जय की जोरदार बहसबाजी देखने के मिली। शो के आज प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में दोनों सदस्य एक बार फिर भिड़ते नजर आए।