फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नेहा भसीन ने राजीव को वीआईपी मेंबर्स के खाने में थूकने का दिया सुझाव, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

Tue, 16 Nov 2021 09:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में नेहा भसीन की एंट्री भले ही कुछ समय पहले ही हुई हो, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका गेम पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस ने घर को चलाने की पूरी पावर वीआईपी मेंबर्स यानी की तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, विशाल कोटियन और उमर रियाज को सौंपी और इसी के साथ बिग बॉस ने उन्हें ये भी कह दिया कि अगर कोई नॉन वीआईपी मेंबर उनकी बात नहीं मानेगा तो वीआईपी उन्हें सजा दे सकते हैं।

बिग बॉस ने करवाया टास्क

बिग बॉस ने घरवालों के बीच एक टास्क भी करवाया जिसमें घरवालों को नॉन वीआईपी की बातों को सुनते हुए उन्हे रेटिंग देनी थी और उसी के साथ जेल में भेजना था। मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में ये साफ देखने को मिल रहा है कि घर अब दो हिस्सों वीआईपी और नॉन वीआईपी हिस्सों में बंट चुका है। ऐसे में जब वीआईपी मेंबर्स के हाथ में ये पावर आई कि वो घरवालों को पांच में से रेटिंग दे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजीव अदातिया - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
राजीव को वीआईपी मेंबर्स ने दी सबसे कम रेटिंग

बिग बॉस की घोषणा के बाद घरवालों ने एक-एक करके नॉन वीआईपी मेंबर्स को रेटिंग देना शुरू किया, जहां तेजस्वी प्रकाश ने राजीव को पांच में से 1 रेटिंग दी। राजीव तेजस्वी के इस फैसले से नाखुश नजर आए। राजीव ने वीआईपी सदस्यों पर चिल्लाते हुए कहा, ‘तुम सबके सब अग्रेसिव हो, अभद्र भाषा का उपयोग करते हो। सलमान खान से भी डांट खा चुके हो। तुम सब एक ग्रुप हो और मेरे नेहा और शमिता के बीच फूट डालना चाहते हो’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नेहा ने राजीव को दिया थूकने का सुझाव

राजीव को गुस्से को और बढ़ावा देते हुए नेहा ने राजीव को कहा, ‘उनके खाने में थोड़ा सा थूक डाल देना। राजीव को जहां वीआईपी मेंबर्स ने 1 रेटिंग दी तो वहीं दूसरी तरफ नेहा भसीन को 2 रेटिंग मिली, जिससे नेहा नाखुश नजर आईं और राजीव को ऐसी बात कह डाली। हालांकि नेहा का ये बयान सोशल मीडिया पर लोगों को बिलकुल भी रास नहीं आया और सिंगर के इस तरह के बयान के लिए उनकी लोगों ने जमकर आलोचना की।



 

4 of 5
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर लगातार उनके इस बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘नेहा भसीन वीआईपी मेंबर्स के खाने में थूकना चाहती हैं, वो बहुत ही नीचे स्तर पर गिर गई हैं। बिग बॉस 15 में वो अपनी छवि पूरी तरह से खराब करने के लिए लौटी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे के बच्चों को सिखाते हैं कि दूसरे के खाने में मत थूकना और दूसरी लड़की के पीछे कभी बुरा भला मत कहना। पहले खुद को देख लो’। सोशल मीडिया पर नेहा भसीन को टैग करते हुए लोगों ने उनकी खूब आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू से ही करण कुंद्रा से लिया पंगा

नेहा भसीन जबसे बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई हैं तबसे ही वो लगातार करण कुंद्रा पर निशाना साध रही हैं। नेहा ने करण को फटटू और पप्पी जैसी कई बातें कही तो वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा के साथ-साथ अब तेजस्वी प्रकाश भी नेहा के निशाने पर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें