फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश पर राशन को लेकर भड़कीं नेहा भसीन, कहा- तुम्हारे अंदर दिमाग की कमी है

Wed, 17 Nov 2021 01:49 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अब दो हिस्सों में बंट चुका है। एक तरफ जहां वीआईपी मेंबर्स के पास सारी पावर आ चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ नॉन वीआईपी मेंबर्स को अब वीआईपी मेंबर्स की हर बात माननी पड़ रही है। हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को नियम तोड़ने के लिए उन्हें घर के राशन तक के लिए भी अब मेहनत करनी होगी ये घोषणा कर दी थी। एक तरफ जहां वीआईपी मेम्बरशिप जीत कर करण, तेजस्वी, उमर, निशांत और विशाल घर की सारी सुख सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अन्य घरवाले हर चीज के लिए मोहताज हो गए हैं।

घर में योगदान के लिए हुई रैंकिंग

बिग बॉस ने घर में रह रहे पांचों वीआईपी मेंबर्स को एक कार्य सौंपा। इस कार्य में इन पांचों मेंबर्स को घर में रह रहे अन्य सदस्यों यानी की राजीव, नेहा, जय, प्रतीक और सिंबा को घर में उनके योगदान के हिसाब से रैंक देना था। जहां पांचों वीआईपी मेंबर्स ने राजीव को पांच में से एक नंबर दिया तो वहीं जय और नेहा को दो नंबर दिए और इसी के साथ प्रतीक को तीन और सिंबा को पांच में से चार नंबर दिए गए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रैंकिंग के हिसाब से मिला राशन

इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को उनकी रैंकिंग के हिसाब से ही राशन और घर की अन्य चीजें नॉन वीआईपी मेंबर्स को उपलब्ध करवाई। दरअसल जिसे वीआईपी मेंबर्स ने जो रैंक दी बिग बॉस ने उससे गुणा करते हुए अन्य सदस्यों को घर का राशन खरीदने के लिए पॉइंट्स दिए। यानी की जहां सिंबा किचन के लिए सबसे ज्यादा चीजें ले सकते थे तो वहीं राजीव के पास सबसे कम पॉइंट्स थे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नेहा भसीन और तेजस्वी का हुआ झगड़ा

नेहा भसीन और तेजस्वी शुरुआत से ही एक-दूसरे को नापसंद करते हैं। जहां एक तरफ नेहा के निशाने पर हमेशा करण कुंद्रा होते हैं तो वहीं तेजस्वी कोई भी नेहा द्वारा कही गई कुछ बातें दोगुली लगती हैं। हाल ही में इन दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला। जहां नेहा सिंबा और राजीव को दाल और बाकी के किचन का सामान लेने के लिए बोल रही थीं तो वहीं तेजस्वी लगातार दूध और अन्य चीजें लेने के लिए बोल रही थीं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नेहा ने कहा आप अपने आप को बहुत समझते हो

नेहा ने तेजस्वी प्रकाश पर गुस्सा होते हुए कहा कि तुम लोग लगातार दूध बोल रहे थे, दूध से ज्यादा अनाज महत्वपूर्ण है। नेहा ने तेजस्वी को कहा कि कई बार आप खुद को बहुत ज्यादा ही समझते हो, किसी और को बोलने नहीं देते हो। तेजस्वी ने जब नेहा को बोला तुम थोड़ा रुक जाओ, तो नेहा ने गुस्से में तेजस्वी को कहा कि मुझे नहीं रुकना मैं नहीं चुप होंगी, हर वक्त तुम मुझे ये नहीं कह सकती हो कि चुप रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नेहा ने तेजस्वी को कहा बददिमाग

नेहा यही पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने तेजस्वी को फटकार लगाते हुए कहा कि आपमें बिलकुल भी अकल नहीं है और आप मुझसे बात मत करो। इसी के साथ उन्होंने अन्य सदस्यों को भी कहा कि क्या तुम लोग बेमतलब की बात सुन रहे हो। इसी के साथ नेहा ने बातों ही बातों में तेजस्वी प्रकाश को कहा कि आपके पास दिमाग की कमी है। आप पूरी तरह से ब्रेनलेस हो, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें