फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: मायशा अय्यर ने 21 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग, स्प्लिट्सविला के 12वें सीजन की रही थीं रनर अप

Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन की शुरुआत शनिवार यानी 2 अक्टूबर से हो चुकी है। इस बार शो की थीम को लेकर दर्शक खासे उत्सुक रहे हैं। सलमान खान का यह शो इस बार किसी वीडियो गेम की तरह खेला जाएगा और इसकी टैग लाइन ‘संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल में दंगल’ है। इस बार शो के प्रतिभागियों को जंगल जैसे वातावरण में अपने दिन बिताने होंगे।

संगीत, टेलीविजन और फिल्मी पृष्ठभूमि से जुड़े हुए कई कैंडिडेट बिग बॉस 15 का हिस्सा बने हैं। इन्हीं 15 प्रतिभागियों में से एक हैं मॉडल और एक्ट्रेस मायशा अय्यर। 4 अप्रैल 1994 को मुंबई में जन्मी मायशा पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस से पहले वह कई रियलिटी शोज में शामिल हो चुकी हैं। लेकिन वह 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'स्प्लिट्सविला' के 12वें सीजन के बाद से वह सुर्खियों में आई थीं। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में लॉक होने वालीं इस कंटेस्टेंट के बारे में - 

विज्ञापन

2 of 5
मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

मायशा अय्यर का पूरा नाम मीशा साक्षी अय्यर है। मुंबई के मैरी इमैकुलेट गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मायशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। वह बचपन से ही मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। अपने इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने 21 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन

3 of 5
मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में होने वाले ब्यूटी कंपटीशन में हिस्सा लेते- लेते मायशा एक जाना- माना चेहरा बन चुकी थीं। इसके अलावा वह लोरियल समेत कई टीवी कमर्शियल में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'हद' नामक एक वेब सीरीज से की थी। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस सीरीज में वह अभिनव शर्मा के साथ नजर आई थीं।

4 of 5
मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद मायशा साल 2018 में आए विकास गुप्ता के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में नजर आईं। इस शो में उनके साथ प्रतीक सेहजवाल और दिव्या अग्रवाल भी थे। शो के जरिए उन्होंने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। साल 2019 में मीशा एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के 12वां सीजन का हिस्सा बनीं। इस शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अपने दमदार गेम और बोर्ड पर्सनैलिटी के चलते वह इस सीजन की रनर अप रहीं। मायशा अपने अच्छे गेम के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी स्टाइलिंग टिप्स और फैशन स्टाइल के चलते मीशा सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलों की जाती हैं। एक लंबी फैन लिस्ट वाली मायशा अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही वह यूथ बेस्ड चैनल से भी जुड़ी हैं। बिग बॉस 15  के इस सीजन में मायशा के अलावा प्रतीक सेहजवाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह समेत कई कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि यह सभी कंटेस्टेंट इस सीजन लोगों का कितना मनोरंजन कर पाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें