फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल में फिर धक्कामुक्की, एक-दूसरे को कहा 'गधा'

Fri, 08 Oct 2021 12:17 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिगबॉस 15 के सीजन को शुरु हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और घर में लगातार घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक लड़ाईयां घर में देखने को मिल रही हैं। घर में सबसे ज्यादा लड़ाई प्रतीक सहजपाल की हुई है, वह लगातार कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच चाय के कप को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों फिर से टास्क के दौरान भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों के बीच लड़ाई धक्का मुक्की में तबदील हो जाती थी। दरअसल बिग बॉस ने एक टास्क की घोषणा की थी और सबको एक मैप दिया था, जिसके बाद प्रतीक ने उस मैप को छुपा दिया। जिससे जय गुस्सा हो जाते हैं और गाली देने लगते हैं। दोनों के बीच घमासान हो जाता है। आज फिर दोनों के बीच लड़ाई हुई जहां दोनों एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। इतना ही नहीं हालात खराब होता देख बिग बॉस को बीच में आना पड़ा। चलिए जानते हैं किया था पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज के एपिसोड में कुछ जंगलवासियों को उनके कपड़े और मैप वापस मिलने का मौका दिया गया था। इस दौरान जैसे ही जंगल की गुफा का दरवाजा खुला प्रतीक फिर से सबसे पंगा लेते दिखे। जंगलवासी प्रतीक से मैप को बचाकर ले जाते हैं। इसके साथ ही वह बाथरुम की चाभी हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक और जय एक बार फिर से बैग निकालने को लेकर भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। लेकिन दोनों में से कोई बैग नहीं छोड़ता। हालात को संभालने के लिए बिग बॉस उन्हें टोकते हैं। लेकिन दोनों बिग बॉस की बात को भी अनसुना कर देते हैं।

4 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद जय बैग को लेकर आगे बढ़ते हैं तो प्रतीक उन्हें बेवकूफ कहने लगता है। जिसके बाद जय उन्हें पलटकर गधा कहते है। प्रतीक भी जय को गधा कहते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
शो में जय से लड़ाई करने के बाद प्रतीक शमिता से भी जाकर लड़ाई करने लगते हैं। शो को शुरु हुए अभी 6 दिन हुए हैं और प्रतीक आधे घरवालों से पंगा ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें