पिछले 15 सालों से टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' लोगों का मनोरंजन कर रहा है। कई आम से लोग यहां आकर स्टार बन गए, तो कई स्टार लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाए। इस शो में हर साल थीम बदल जाती है। शो में हर साल नए कंटेस्टेंट्स भी बदल जाते हैं। लेकिन अगर कोई नहीं बदलता तो वह है बिग बॉस की आवाज। 15 सालों से बिग बॉस चाहते हैं.. लोगों को बेहद पसंद है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कौन है बिग बॉस की आवाज के पीछे। वह शख्स सिर्फ बिग बॉस की आवाज ही नहीं बनते, बल्कि पूरे शो के दौरान वह भी बिग बॉस के घर में कैद रहते हैं। बिग बॉस के पूरे सीजन तक वह घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट पर नजर रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत आदेश भी देते हैं। चलिए जानते हैं बिग बॉस से जुड़ी रोचक बातें।
विज्ञापन
2 of 5
विजय विक्रम सिंह और अतुल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
2006 से बिग बॉस की आवाज
बिग बॉस चाहते हैं...' ये आवाज विजय विक्रम सिंह की है। अतुल पेशे से वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह 11 सालों से बिग बॉस में अपनी आवाज देने का काम कर रहे हैं। तब से ही विजय बिग बॉस से साथ जुड़े हुए हैं। घर का हर सदस्य उनकी आवाज का ही पालन करता है। विक्रम से पहले अतुल कपूर शो को अवाज दिया करते थे।
विज्ञापन
3 of 5
विजय विक्रम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट रूम में रहते हैं बंद
कम ही लोग जानते हैं कि हर साल बिग बॉस शुरू होने से करीब एक महीने पहले ही विजय सीक्रेट रूम में आ जाते हैं। यहां वह 5 महीने के लिए बाकी कंटेस्टेंट की तरह रहते हैं।
4 of 5
विजय विक्रम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फोन इस्तेमाल करने पर है मनाही
सिर्फ शो में आए कंटेस्टेट्स ही नहीं, बल्कि खुद विजय को भी पूरे शो के दौरान मोबाइल फोन रखने की मनाही है। वह इस दौरान अपने घरवालों या रिश्तेदार से बात नहीं करते हैं।