फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: ईशान सहगल और मायशा अय्यर को सलमान खान ने दी सलाह, कहा- थोड़ा ध्यान रखो, वरना...

Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस 15 को अभी दो हफ्ते ही हुए हैं और बिग बॉस के घर में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई देखने को मिली तो वहीं दूसरी तरफ घर में शुरुआती हफ्ते में ही ईशान सहगल और मायशा अय्यर का रोमांस देखने को दर्शकों को मिल रहा था। हालांकि चार दिनों में पनपे इस प्यार को देखने के बाद सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि इस शो के मेजबान सलमान खान भी काफी हैरान हो गए।

सलमान खान ने दी सलाह

दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी कुछ ड्रामा हुआ, जिसके लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार पर कई घरवालों की क्लास लगाई। सलमान द्वारा खरी-खोटी सुनने वाले इन घरवालों में अफसाना खान के अलावा मायशा अय्यर और ईशान सहगल भी शामिल हैं। सलमान खान ने पहले तो ईशान को उनके उग्र व्यवहार के लिए उनको डांट लगाई, लेकिन इसी के साथ सलमान खान ने ईशान और मायशा को अपने प्रेम की रफ्तार को थोड़ा स्लो करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
सलमान खान ने कहा सोशल मीडिया पर होती है चर्चा

वीकेंड के वार में सलमान खान मायशा अय्यर और ईशान सहगल को ये समझाते हुए नजर आए कि वो दोनों अपने प्यार को थोड़ा सा कंट्रोल करें क्योंकि बिग बॉस के घर में अक्सर कई रिश्ते बनते-बिगड़ते है’। सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का मंच एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां पर कई-कई पुरानी क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अलग-अलग लोगों के साथ हुए तो हो जाएगी मुसीबत

सलमान खान ने कहा अभी आप दोनों बिग बॉस के घर में हो, लेकिन आगे चलकर अगर एक-दूसरे से अलग हुए और आपकी शादी अलग-अलग लोगों से हुई तो सोचिए जरा क्या होगा। इसके साथ ही सलमान ईशान को ये समझाते हुए भी नजर आए कि ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है तो इसे जरा सोच समझकर आगे बढ़ाइए’।

4 of 5
ईशान सहगल  - फोटो : सोशल मीडिया
मायशा से कहा प्यार करता हूं

हाल ही में एक एपिसोड में ईशान और मायशा के बीच झगड़ा देखने को मिला था। जहां ईशान मायशा से ये कहते हुए नजर आए थे कि उनकी फीलिंग्स मायशा के लिए बिलकुल सच्ची हैं और वो उनसे सचमुच में बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा ईशान ये कहते हुए भी नजर आए थे कि वो इस बात के लिए अपनी बहन की कसम खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान सहगल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
रोज रात को दोनों में होती है फाइट

मायशा ने हाल ही में बताया कि उनके और ईशान के बीच रोज रात को किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। दरअसल जंगलवासी ये प्लान बना रहे थे कि प्रतीक के सामने वो ऐसा दिखाएंगे कि मायशा और ईशान का झगड़ा चल रहा है ताकि मायशा और प्रतीक दोस्त बन जाए और वो उनसे मैप ले ले। लेकिन बातों ही बातों में मायशा ने कहा कि उनका और ईशान के बीच रोज रात को झगड़ा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें