फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश को अफसाना खान ने कहा नौकरानी, दोनों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

Sat, 16 Oct 2021 02:15 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 की शुरुआत काफी शानदार रही। इस घर में वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स काफी मनोरंजक हैं, लेकिन जो इस साल सीजन मनोरंजक कंटेस्टेंट  माने जा रहे उनमें विशाल कोटियन, करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश मानी जा रही हैं। तेजस्वी इस घर की सबसे मनोरंजक प्रतियोगी हैं और घर में सभी उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन उनका घर में अक्सर अफसाना खान से झगड़ा होता हुआ दिखाई देता है। एक बार फिर से इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ है।

अकासा के बचाव में सामने आईं तेजस्वी

दरअसल एक टास्क के दौरान अफसाना खान ने भागा दौड़ी में अकासा की शर्ट फाड़ दी थी। जिसके बाद अकासा काफी रोयीं। अफसाना की इस हरकत से सभी घरवाले काफी नाराज हुए। तेजस्वी अफसाना पर भड़कती हुईं नजर आईं और उन्होंने कहा, ‘उसकी जितनी मर्जी उतने बटन खोलेंगी, इसका ये मतलब नहीं है आप उसके बटन खोलेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने कहा, मुंह तोड़ दूंगी

तेजस्वी गुस्से में अफसाना को ये कहती हुईं भी नजर आईं कि अगर आइंदा से उन्होंने अकासा या किसी के कपड़े को हाथ लगाएंगी तो वो उनके हाथ तोड़कर रख देंगी। जिसके बाद अफसाना खान उन्हें कहा हाथ लगा के बता। जिसपर तेजस्वी ने उन्हें बोला आप पहले अकासा को छूकर दिखाना। इसके बाद इन दोनों का बहुत ही झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अफसाना ने कहा तेजस्वी को नौकरानी

अफसाना खान और तेजस्वी के बीच बड़ा झगड़ा हुआ जिसके बाद अफसाना तेजस्वी को ये कहती हुईं नजर आईं कि तेरे को जानता कौन है तू तो केवल घर में खाना बनाने आई है, जिसका जवाब देते हुए अफसाना खान ने कहा, ‘हमने तुझे खाना बनाने के लिए नौकरानी के रूप में रखा हुआ है। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा वो घर में नौकरानी बनकर खुश हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
अफसाना ने फाड़ी अकासा की शर्ट

इस बीच शमिता शेट्टी भी अफसाना को इस हरकत के लिए फटकार लगाती नजर आईं। शमिता शेट्टी और अफसाना के बीच हुई बहस बाजी के दौरान अफसाना ने शमिता को कई बार भला-बुरा तक कहा। अफसाना ने शमिता को ताने मारते हुए कहा कि वह है कौन और उन्हें जानता कौन है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में सुलझाया मामला

हालांकि जब झगड़ा खत्म हुआ तो उसके बाद अफसाना और तेजस्वी ने अपनी लड़ाई को सुलझाया और इसी के साथ दोनों ने एक-दूसरे से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी। तेजस्वी ये कहती हुईं नजर आई कि मैं किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती लेकिन अपने जैसे बोला मुझे अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद अफसाना ने अपनी बातें क्लियर कीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें