टेलीविजन के मशहूर और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। सीजन का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, जैसे वैसे ही प्रतिभागियों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में इन दिनों बिग बॉस के घर में सभी सदस्य टिकट टू फिनाले टास्क में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। शो मी फिलहाल चल रहे इस टास्क में रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शामिल थे।
हालांकि, आज प्रसारित हुए शो के एपिसोड में रश्मि देसाई अब इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इसके साथ ही आज के एपिसोड में एक बार फिर सदस्यों के रिश्तो में दरार आती नजर आई। दरअसल, टास्क के दौरान घर के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला।