बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है ऐसे में घर में बचे सभी सदस्य ये कोशिश कर रहे हैं कि वो फिनाले में अपनी जगह बना सकें। इस हफ्ते फिनाले टास्क से जहां शमिता शेट्टी, उमर रियाज, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और देवोलीना भट्टचार्जी बाहर हो गए तो वहीं करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को घर में फिनाले का टास्क खेलने को मिला। हालांकि अपने पसंदीदा को फिनाले में पहुंचाने के लिए घर के नॉमिनेटेड सदस्यों को ये टास्क करना था। इस टास्क के दौरान घर दो हिस्सों में बंट गया।
बिग बॉस ने दिया था टास्क
टनल टास्क के बाद बिग बॉस ने जीते हुए कंटेस्टेंस के बीच एक टास्क करवाया जहां उन्हें अंडे कलेक्ट करने थे और जिसका हाथ आग में डालने के दौरान उस सोने के अंडे पर पहले पड़ता वो ये फिनाले रेस में शामिल किसी एक सदस्य को फिनाले रेस से बाहर कर सकते थे। जहां पहले पड़ाव में उमर ने जीतकर अभिजीत बिचुकले की लाइफ लाइन खत्म की तो वहीं देवोलीना ने रश्मि देसाई को फिनाले रेस से बाहर कर दिया।