फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रोमो वीडियो में हदें पार करते नजर आए ईशान और मीशा, यूजर्स बोले-पारिवारिक शो है बंद करो ये सब

Mon, 11 Oct 2021 10:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान सहगल, मीशा अय्यर - फोटो : Instagram
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू से ही चर्चा में था और अब पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती और झगड़े फैंस को मजेदार लग रहे हैं तो वहीं अब लव बर्ड्स भी चर्चा में आने लगे हैं। बिग बॉस के घर में जोड़ी बनने का चलन रहा है। कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी भी रहीं जो शो में शुरू हुईं और फिर बाहर आते ही खत्म हो गईं तो वहीं कुछ जोड़ियों ने शो से बाहर आने के बाद भी रिश्ता बनाए रखा।

ईशान और मीशा की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

इन दिनों बिग बॉस में ईशान सहगल औऱ मीशा अय्यर के प्यार भले पल देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बिग बॉस के अब तक के सीजन में कोई भी जोड़ी इतनी जल्दी एक दूसरे करीब नहीं आई थी ऐसे में फैंस का मानना है कि ये दोनों सिर्फ टीआरपी के लिए ऐसा कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में ईशान मीशा को किस करते नजर आए जिससे घर वाले भी थोड़े असहज दिखे वहीं सोशल मीडिया पर  उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ईशान सहगल और मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस 15 क्या आप लव आइलैंड बन चुके हैं। ये दोनों कैसे नजर आ रहे हैं। मेरी मां साथ में टीवी देख रही थीं और इसके सामने आने से मुझे तुरंत चैनल बदलना पड़ा। इस प्रोमो को देखने के बाद से मन खराब हो गया। ऐसे सीन्स मत दिखाओ'। एक ने लिखा, 'हम ये उल जुलूल चीजें देखने नहीं आए हैं। ये एक पारिवारिक शो है ऐसे में ये सब देखना खराब लगता है। एक हफ्ते के अंदर दोनों इतना क्या करीब आ गए एक दूसरे के'।

 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान सहगल और मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साफ दिख रहा है कि दोनों नाटक रह रहे हैं लेकिन कुछ तो करो। पहले हफ्ते ही ये गंदगी फैलाना जरूरी है'। एक ने लिखा, 'लग रहा है ईशान के अंदर इमरान हाशमी की आत्मा आ गई है, भाई ये पारिवारिक शो ही है ना'। सोशल मीडिया पर ईशान और मीशा की नजदीकियां फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है और दोनों जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं।

 

4 of 5
मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
शो के पहले ही हफ्ते में ईशान सहगल और मीशा अय्यर एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर लिया है। इतना ही नहीं पहले एपिसोड में देखा गया कि, ईशान ने मीशा को डेट करने के लिए प्रपोज किया था। मीशा ने भी ईशान के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और डेटिंग के लिए 'हां' कह दी। बिग बॉस के इतिहास में इश्क का इजहार इतनी तेजी से अब तक किसी कंटेस्टेंट ने नहीं किया था। इस बात को बेशक दर्शक भी हजम नहीं कर पा रहें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शो से बाहर हुए साहिल श्रॉफ ने बताया कि 'ईशान और मायशा के ऊपर खेल का बहुत प्रेशर है। दोनों बेहतर दिखना चाहते हैं। घर में रहते के दौरान दोनों का प्यार सच्चा लग रहा था। लेकिन ये प्यार काल्पनिक या फिर कहें परी कथाओं वाला ज्यादा है। साहिल के अनुसार 'दोनों एक दूसरे के साथ सारा समय बिता रहे हैं। हो सकता है लोगों को ये लव स्टोरी पसंद आए। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिकने वाला प्यार नहीं लगता।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें