टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। शो में पहले ही दिन से कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में आने वाला यह मोड़ सभी को हैरान कर देगा। दरअसल, शो में जल्द दी बिग बॉस मुख्य घर के सभी सदस्यों को सजा देते नजर आएंगे। इस सजा के तहत बिग बॉस सभी घर वालों को जंगल में और जंगल वासियों का मुख्य घर में शिफ्ट कर देंगे।
हालांकि, बिग बॉस की इस सजा से भी ज्यादा चौंकाने वाला फैसला होगा शो से मिड वीक एविक्शन का। जी हां, दर्शकों को इस हफ्ते घर से दो सदस्य बेघर होते दिखाई देंगे। दूसरी सजा के तौर पर बिग बॉस सभी घरवालों से किन्ही ऐसे दो सदस्य का नाम पूछेंगे जिन्होंने अब तक खेल में सबसे कम योगदान दिया है। ऐसे में घरवाले आपसी सहमति के साथ डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या का नाम बेघर करने के लिए चुनेंगे।