फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नए कैप्टन के चुनाव के लिए घर में हुआ टास्क, दो टीमों में बंटे घरवाले

Wed, 27 Oct 2021 01:42 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में हैं और अब तक इस घर में दो कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट ही कैप्टन बने हैं। अब बिग बॉस में चौथे हफ्ते कैप्टन बनने के लिए घरवालों के बीच रेस लगी हैं। बिग बॉस ने घर में दो टीमें बनाई। जिसमें एक-एक करके दोनों टीमों को गार्डन एरिया में बने हुए ‘लव कैप्टन’ के वर्ड के अंदर खड़े होना था और दूसरी टीम को उन्हें उस वर्ड से कुछ भी करके बाहर निकालना था। बिग बॉस ने एक टीम में अफसाना, उमर, विशाल, ईशान, अकासा और जय भानुशाली थे, जो पहले ‘कैप्टन’ वर्ड में खड़े हुए थे।

करण और शमिता शेट्टी बने संचालक

दूसरी टीम में निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, राजीव, मायशा और प्रतीक सहजपाल थे। जिनका कार्य कैप्टन वर्ड में खड़े सदस्यों को उससे बाहर निकालना था। इस कार्य में दो संचालक थे शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा, जिन्हें बिग बॉस ने खुद के नियम बनाने से साफ मना कर दिया था। इसी के साथ बिग बॉस ने सीधे तौर पर घरवालों से ये भी कहा कि बिग बॉस इस कैप्टन्सी टास्क में किसी भी तरह से मदद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने अपनाई स्ट्रेटेजी

अफसाना खान जो इस घर में सबसे ज्यादा जल्दी रिएक्ट करने वाली सदस्य हैं, तेजस्वी ने उन्हें ही अपना निशाना बनाया। तेजस्वी अफसाना खान के पास गईं और उन्हें कहा कि अगर आपकी टीम जीत भी जाएगी तो भी ये लोग विशाल या किसी अन्य सदस्य को ही कैप्टन बानाएंगे, जिसके बाद अफसाना थोड़ा सा भड़की और उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम के लोग उन्हें कैप्टन बनाने के बारे में नहीं सोचेंगे तो वो वहां से उतर जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अफसाना ने कहा सबसे अच्छी कैप्टन बन सकती हूं

अफसाना अपनी टीम को ये बोलती हुईं भी नजर आईं कि अगर वो घर में अपना तांडव रूप छोड़कर सुधर सकती हैं, तो वो घर की सबसे अच्छी कैप्टन बनकर सभी घरवालों को सुधार भी सकती हैं। अफसाना ने कहा अब तक मेरे मन में नहीं था, लेकिन अब मुझे ये गेम जीतना भी है और साथ ही कैप्टन भी बनना है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
उमर रियाज को बनाया जोकर

कैप्टन वर्ड में से बाहर निकालने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट ने उमर रियाज के चेहरे पर भी टेलकम पाउडर डाला और इसी के साथ मायशा अय्यर ने उमर के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई और उन्हें जोकर बना दिया। इतना ही नहीं लोग उमर रियाज को इस दौरान डोनल बिष्ट के नाम से छेड़ते हुए भी नजर आए। हालांकि उमर को वो वर्ड में से निकालने में असफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सिंबा ने बनाई स्ट्रेटेजी

जब कंटेस्टेंट अपनी जगह से नहीं हिले तो सिंबा ने स्ट्रेटेजी बनाई। जिसमें उन्होंने कैप्टन वर्ड में खड़े दूसरी टीम की नाक में हरी मिर्च को गरम करके उन्हें सुंघाने के लिए कहा ताकि वो अपनी जगह छोड़कर बाहर आ जाए। हालांकि अपोजिट टीम का कोई भी पैतरा काम नहीं आया और कैप्टन्सी के लिए लड़ने वाले कंटेस्टेंट को वो अपनी जगह से हिलाने में नाकामयाब हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें