बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स अपने स्लो गेम प्लान की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेल को शुरू हुए पांच हफ्ते हो गए हैं लेकिन अब तक बिग बॉस के घर में कुछ ही कंटेस्टेंट्स हैं, जो नजर आ रहे हैं। तो कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो शुरुआती हफ्ते में शानदार खेल रहे थे और अब ठंडे होकर बैठ गए हैं। करण कुंद्रा और विशाल कोटियन का गेम भी ट्रैक से उतर गया है, जिस वजह से सलमान खान से लेकर घर में आए सभी गेस्ट दोनों को अपना गेम सुधारने की सलाह दे रहे हैं।
इन सब बातों के बीच घर में करण कुंद्रा और विशाल कोटियन एक-दूसरे से कुछ ऐसी बातचीत करते नजर आए हैं, जिसे सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि, दोनों शायद आने वाले दिनों में एक साथ गेम खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों इस दौरान घरवालों को बजाने की बात भी कहते हैं।