राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस के 14वें सीजन में कुछ नए कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है। ये नए कंटेस्टेंट्स पुराने सीजन में नजर आ चुके हैं। इस सभी की एंट्री चैलेंजर्स के तौर पर घर में हुई है। इन चैलेंजर्स के तौर पर राखी के अलावा अर्शी खान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह और राहुल महाजन ने एंट्री ली है। हालांकि कश्मीरा अब घर से बेघर हो गई हैं। लेकिन इसी बीच राखी सावंत ने लोगों को थोड़ा डरा दिया है। राखी ने बताया है कि उनके ऊपर भूत का साया है।