फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP: 'अनुपमा' को पछाड़कर 'गोपी बहू' ने मारी बाजी, 'कुंडली भाग्य' ने इस हफ्ते भी बरकरार रखा दबदबा

Thu, 24 Dec 2020 07:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा, साथ निभाना साथिया - फोटो : फाइल फोटो
50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी धारावाहिकों के बीच उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा। जां एक तरफ छोटे पर्दे पर हमेशा टॉप पर रहने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' इस बार टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह ही बना पाया। तो वहीं अनुपमा भी अपने स्थान से खिसककर थोड़ा नीचे पहुंच गई हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा धारावाहिक टीआरपी की रेस से बाहर हुआ है और कौन सा टॉप पर रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया
साथ निभाना साथिया
भले ही धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' के दूसरे सीजन में गहना आ गई हो। लेकिन टीवी पर तो अब तक गोपी बहू का ही दबदबा कायम है। तो टीआरपी की रेस में भी गोपी बहू ने अपनी जगह सबसे ऊपर बना ली है। स्टार उत्सव पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का इस बार दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा। इस धारावाहिक ने पिछले हफ्ते टॉप पर रहे धारावाहिक 'अनुपमा' को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य
पिछले कई हफ्तों से श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर स्टारर कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर बना हुआ है। प्रशंसक करण और प्रीता की प्रेम कहानी और उनके वर्तमान हनीमून ट्रैक को पसंद कर रहे हैं जहां माहिरा उनका पीछा करती है। इस दौरान करण और प्रीता के बीच कुछ रोमांटिक पल भी देखने को मिले। करण और प्रीता की ये रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

4 of 6
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा पिछते हफ्ते जहां पहले स्थान पर था। वहीं इस हफ्ते ये धारावाहिक खिसककर पहले से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शो में आ रहे नए- नए मोड़ प्रभावशाली तो हैं पर लगता है जनता को अब ये थोड़े बोरिंग लगने लगे हैं। प्रशंसकों को अनुपमा का वनराज से अलग होने की वर्तमान कहानी तो पसंद आ रही है। लेकिन लगता है तोशो और किंजल की शादी और फिर शादी के तुरंत बाद किंजल की प्रेग्नेंसी रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
कुमकुम भाग्य
पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर जगह बनाने वाले श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया के धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' ने इस हफ्ते एक कदम आगे बढ़ा लिया है। ये धारावाहिक इस हफ्ते चौथे से खिसककर पांचवे नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली
स्टार प्लस पर कुछ ही दिनों पहले शुरू हुए सीरियल 'इमली' ने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। पिछले हफ्ते जहां ये धारावाहिक तीसरे नंबर पर था तो वहीं इस हफ्ते इसे पांचवास्थान मिला है। कुछ भी हो पर शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखना किसी भी धारावाहिक के लिए बड़ी बात है।

एक नजर में पूरी लिस्ट:
 
  • साथ निभाना साथिया
  • कुंडली भाग्य
  • अनुपमा
  • कुमकुम भाग्य
  • इमली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें