रियलिटी शो बिग बॉस हर साल चर्चा में रहता है। इन दिनों इस शो का 14वां सीजन चल रहा है। फिल्मी सितारों के अलावा देश-दुनिया की हस्तियां भी बिग बॉस के शो का हिस्सा होती हैं। उन्हीं में से एक भोजपुरी सितारे भी हैं। जी हां, छोटे पर्दे के इस बड़े शो का हिस्सा कई भोजपुरी सितारे भी रह चुके हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कब-कब कौन से भोजपुरी सितारे बिग बॉस के शो का हिस्सा रहे।