फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना दिलैक ने माना बुरा, कर रही हैं अपमानित महसूस

Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
टीवी का चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो अपने बयानों और मुद्दों की वजह से सुर्खियों में हैं। उनमें से एक छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक हैं। अब वह शो के होस्ट सलमान खान की बात का बुरा मानकर बैठ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल हाल ही में बिग बॉस 14 का वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने रुबीना दिलैक सहित शो के कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और मस्ती भी की। सलमान खान ने रुबीना दिलैक के पति और शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला से मजाक करते हुए उन्हें रुबीना दिलैक का सामान बोल दिया। जिसका अब अभिनेत्री बुरा मानकर बैठ गई हैं और बिग बॉस का शो छोड़ने की बात कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
मंगलवार को प्रसारित हुए शो में रुबीना दिलैक यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि वह बिग बॉस में अपमानित महसूस कर रही हैं और वह शो को छोड़ना चाहती हैं। शो में रुबीना बिग बॉस से बात करते हुए कहती हैं कि वह शो को छोड़ना चाहती हैं क्योंकि सलमान खान ने अभिनव को उनका सामान बताया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीजन में पहली बार है जो कोई कंटेस्टेंट शो के होस्ट सलमान खान के लिए ऐसी बातें कर रहा है। 

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
वहीं यह देखना होगा कि रुबीना दिलैक अपने इस अपमान को और कितना झेलती हैं। बात करें बिग बॉस 14 के खेल की तो बिग बॉस 14 के घर में खेल पलट गया है। तूफानी सीरियर्स के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान घर में पहुंचे थे। दो हफ्ते घर में रहने के बाद अब उनके बाहर होने की बारी है। अब ऐसी खबरें हैं कि इन तीनों के बाहर होने के बाद नए तूफानी सीनियर्स घर में एंट्री कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
जिन नए तूफानी सीनियर्स के घर में एंट्री करने की खबर है उनमें आसिम रियाज, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है। वहीं बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच कई बातों पर असहमति होती दिखी। दरअसल एक टास्क के लिए घर के सभी कंटेस्टेंट को सीनियर्स के साथ मिलकर एक टीम बनानी थी। टास्क के दौरान ही गौहर और सिद्धार्थ एक दूसरे से भिड़ गए।

पढ़ें: 'बाबा का ढाबा' पहुंचे बॉलीवुड के ये अभिनेता, कांता प्रसाद के खाने की यूं की तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें