फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शो से बाहर हो गए अली गोनी, जैस्मिन भसीन की ये गलती एक्टर पर पड़ी भारी!

Sun, 21 Feb 2021 11:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
बिग बॉस 14 फिनाले की रेस से अली गोनी बाहर हो गए हैं। अब विनर की रेस में सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही बचे हैं। शो से अली गोनी आउट हो चुके हैं, सलमान खान ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। वहीं, अली के आउट होने से पहले सलमान ने टीज करने के लिए निकी का नाम लिया, इसे सुनते ही निकी बोल पड़ीं कि उन्हें बीते हफ्ते कम वोट मिले थे इसलिए उन्हें लगता है कि वो आउट होने वाली हैं। लेकिन बाद में सलमान ने अली गोनी का नाम लिया। वहीं, अली गोनी के बिग बॉस 14 के घर से बहार होने पर राहुल वैद्य बेहद इमोशनल हो जाते हैं और निकी फूट-फूट कर रो पड़ीं। 
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv
इस फैसले के बाद अली गोनी के फैंस को करारा झटका लगा है। साथ ही वह हैरान हैं कि अली गोनी को निक्की तंबोली से कम वोट्स कैसे मिले हैं। कई लोगों का मानना है कि अली का गेम जैस्मिन भसीन ने दोबारा एंट्री से खराब हुआ था। दरअसल, बिग बॉस 14 के घर में फैमिली वीक के दौरान जैस्मिन अली गोनी का कनेक्शन बनकर आई थी। इस दौरान वह पुरानी बातों पर ही बात करती दिखी। जिसके बाद अली गोनी काफी चिढ़ते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अली के फैंस का मानना है कि जैस्मिन भसीन की गलती उन पर भारी पड़ी है। 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
इससे पहले  राखी सावंत ने बिग बॉस 14 को अलविदा कह दिया है और उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ा है। इस तरह शो में शुरू से पैसे लेकर शो छोड़ने की बाद करने वाली राखी सावंत ने मौका देखकर चौका मार दिया है। बता दें कि टिकट टू फिनाले के लिए राखी सावंत ने बिग बॉस विनर की राशि में से 14 लाख रुपये कटवा दिए थे। इस तरह वही 14 लाख रुपये उन्हें मिल गए हैं जबकि विजेता 36 लाख रुपये के लिए खेलेगा।  

 

4 of 5
अली गोनी - फोटो : Instagram
बता दें कि बीते चार महीने चले इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी उन्होंने अपनी भावनाओं से लोगों को रुलाया तो कभी अपनी मस्ती से हंसाने में भी कामयाब रहे। तीनों  फाइनलिस्ट के अभी तक के सफर पर नजर डालें तो रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि रुबीना सभी पर भारी पड़ती दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी
मालूम हो कि बिग बॉस के टॉप पांच कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट अली गोनी हैं। वह प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये लेते हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर रुबीना दिलैक हैं, जो कि प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये लेती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य की बात करें तो वह प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये फीस लेते हैं। बिग बॉस के इन पांच कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट अली गोनी थे। प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये लेते हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर रुबीना दिलैक हैं, जो कि प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये लेती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य की बात करें तो वह प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये फीस लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें