फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज से शादी कर सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, पहली बार इंटरव्यू में खुद किया इशारा

Fri, 06 Mar 2020 04:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल का नाम एक साथ ऐसा जुड़ा कि हर तरफ इनकी ही चर्चा हो रही है। हर कोई इन दोनों को एक साथ देखना चाहता है। यहां तक कि इन दोनों की शादी कब हो रही है ये सवाल भी इन दोनों से कई बार पूछा गया। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला से शहनाज से प्यार और शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में दिल्ली एक कार्यक्रम में गए थे। सिद्धार्थ से इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो। ऐसा क्यों करना पड़ रहा है सिद्धार्थ को? जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'नाम देने की कोई जरूरत नहीं है मुझे। प्यार है..दोस्ती है।' इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा- 'दोस्ती है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth and shehnaz - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ से आगे पूछा गया ये दोस्ती आगे क्यों नहीं बढ़ रही क्योंकि प्यार दोस्ती है। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'वो एक दूसरा शो कर रही हैं। उनकी बहुत जल्द शादी भी होने वाली है। आप कहां ये सवाल पूछ रही हैं मुझसे।' सिद्धार्थ से फिर पूछा गया कि आप भी शादीशुदा नहीं है सोचा जा सकता है? जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'हां, सोचा जा सकता है।' 

4 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
इससे पहले सिद्धार्थ ने बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों को लेकर भी बयान दिया था। सिद्धार्थ ने अरहान और रश्मि के खुलासे पर कहा- 'मुझे बहुत बुरा लगा जब मुझे पता चला कि रश्मि ने किसी पर इतना भरोसा किया और उस इंसान ने उनको धोखा दिया। मुझे ये दिल से लगता है कि किसी भी रिलेशनशिप में विश्वास के साथ-साथ भरोसा भी अहम होता है। मैंने कभी भी रश्मि से इस बारे में कोई बात नहीं की है। मैं उनकी निजी जिदंगी में नहीं जाना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
इसके अलावा सिद्धार्थ ने बिग बॉस और सलमान खान के पक्षपात करने के आरोप पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'सलमान खान मुझ पर हमेशा सख्त रहे हैं। मुझे झगड़े के लिए उकसाया गया फिर मैंने रिएक्ट किया लेकिन मुझे ही नॉमिनेट किया गया। मुझे ही परेशान होना पड़ा। हमेशा क्लास मेरी ही लगी। मुझे दिक्कत आई, मुझे कहना चाहिए कि मेरे साथ पक्षपात हुआ।' 

हसीन दिलरुबा और शाबाश मिठू के साथ इस फिल्म पर भी काम करेंगी तापसी, 26 से शुरू होगी शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें