Sidharth Shukla
- फोटो : voot
शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे भी किसी के साथ पक्षपात करके उन्हें मिलेगा क्या? मैंने शो में बहुत कुछ किया है, और मैं उसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है। वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था। हमने बहुत सी बातों और मुद्दों का संवादों के जरिए आदान-प्रदान किया। कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।'