बिग-बॉस 13 के विजेता रह चुके मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अचानक हुई इस मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड जबरदस्त सदमे में है। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई अपने अपने अंदाज में सिद्धार्थ को याद कर रहा है। ज्यादतर फैन्स को यकीन ही नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे घट गई। आइए जानते हैं कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके कलाकारों ने इस खबर पर कैसे रिएक्ट किया और उन्होंने कैसे श्रद्धांजलि दी।
बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि "ओह माय गॉड. ये यकीन मानना मुश्किल है. RIP सिद्धार्थ शुक्ला"