फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, सलमान, अजय देवगन समेत इन सितारों ने जताया शोक

Thu, 02 Sep 2021 04:01 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
बिग-बॉस 13 के विजेता रह चुके मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अचानक हुई इस मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड जबरदस्त सदमे में है। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई अपने अपने अंदाज में सिद्धार्थ को याद कर रहा है। ज्यादतर फैन्स को यकीन ही नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे घट गई। आइए जानते हैं कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके कलाकारों ने इस खबर पर कैसे रिएक्ट किया और उन्होंने कैसे श्रद्धांजलि दी।

बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि "ओह माय गॉड. ये यकीन मानना मुश्किल है. RIP सिद्धार्थ शुक्ला"
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram@realsidharthshukla
सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रहीं रश्मि देसाई ने ट्विटर पर टूटे दिल की इमोज को शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 15
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं में बेहद लोकप्रिय गायक और संगीतकार अर्जुन कानूनगो ने भी सिद्धार्थ की मौत पर हैरानगी जताई। उन्होंने लिखा कि यकीन मानना मुश्किल है। हमें किसी को भविष्य के बारे में नहीं पता है। RIP
 

4 of 15
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram
दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर लिखा कि "बहुत जल्दी चले गए ब्रो, तुम्हारा ग्लो हमारे साथ हमेशा रहेगा. तुम्हारे जाने की भरपाई कोई नहीं कर सकता है। बिग बॉस में तुम्हारे जैसा कोई विनर नहीं था और न कोई होगा"।
 
विज्ञापन

5 of 15
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
कबीर सिंह में अभिनेत्री जिया शर्मा का किरदार निभाने वाली निकिता दत्ता ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि "ये सुनना बेहद हैरान करने वाला है। मेरा दिल परिवार के लिए बुरी तरह दुखी है। ओम शांति"
 
विज्ञापन

6 of 15
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रितेश देशमुख ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अफसोस जताया है।
 
विज्ञापन

7 of 15
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ भी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर यकीन नहीं कर पा रही हैं।
 

8 of 15
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा है कि उनके पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। भगवान उनके परिवार को इस दुख झेलने की ताकत दें।

 

9 of 15
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
अभिनेता और स्टैंडअप कमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के जल्दी चले जाने पर दुख जताया है। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा है कि तुम बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ शुक्ला। RIP
 

10 of 15
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़ लिखती हैं कि वह पूरी तरह से नम हो गई हैं। इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है।
 

11 of 15
फराह खान - फोटो : Insatagram- @farahkhankunder
फराह खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- वह लिखती हैंं कि इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।

12 of 15
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

13 of 15
बिग बॉस - फोटो : SELF

सलमान खान ने ट्वीट कर के लिखा, 'बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ, तुम्हें बहुत याद किया जाएगा। परिवार के प्रति संवेदना। RIP

14 of 15
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए लिखा है कि "सिद्धार्थ शुक्ला के गुज़रने की खबर से आहत हूं। मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता था। लेकिन किसी भी टैलेंटेड व्यक्ति को इतनी जल्दी जाते देखना काफी दिल तोड़ने वाला है। ऊं शांति..

 
विज्ञापन

15 of 15
अजय देवगन - फोटो : SELF
अजय देवगन ने भी सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि "जीवन और मृत्यु दोनों चौंकाने वाले हैं। लेकिन जब सिद्धार्थ शुक्ला जैसे युवा का अचानक निधन हो जाता है, तो बहुत दुख होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें