फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देर रात सिद्धार्थ शुक्ला को KISS करने गईं शहनाज, हाथ पकड़ते ही...

Thu, 07 Nov 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इन दिनों शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की दोस्ती में दरार नजर आ रही है। शहनाज हिमांशी खुराना से सिद्धार्थ शुक्ला की बातचीत से नाराज हैं तो वहीं सिद्धार्थ इस बात से दुखी हैं कि शहनाज पूरी तरह से बदल चुकी हैं। इस बीच छह नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को मनाने के लिए शहनाज ने देर रात कुछ ऐसा किया कि सभी घरवाले हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
शो में दिखाया गया था कि शहनाज 'बिग बॉस' से कन्फेशन रूम में जाकर बात करती हैं। शहनाज रोती हैं और कहती हैं कि 'अब उन्हें शो में नहीं रहना। सिद्धार्थ शुक्ला भी अब उनके साथ नहीं हैं।' इस पर बिग बॉस उन्हें समझाते हैं जिसके बाद वह शांत हो जाती हैं। शहनाज बाहर आती हैं और आरती से कहती हैं कि 'मैंने बहुत गलत किया ना।'
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : voot
आरती कहती हैं कि 'मेरा तुझसे कुछ नहीं है लेकिन तुमने सिद्धार्थ को बहुत तकलीफ पहुंचाई है।' शेफाली जरीवाला भी कहती हैं 'जो तुम्हें प्यार करता है उसे तकलीफ नहीं देनी चाहिए।' इसके बाद आरती और शहनाज देर रात बेड पर बात करती हैं। आरती शहनाज को समझाती हैं कि 'रिश्ते बहुत मुश्किल से बनते हैं। सिद्धार्थ तुम्हारी बहुत चिंता करता है और मानता भी है।'

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद शहनाज कहती हैं कि वह सिद्धार्थ को जाकर अभी किस करेंगी। शहनाज धीरे से जाती हैं और सिद्धार्थ का हाथ पकड़ती हैं। शहनाज के हाथ पकड़ते ही सिद्धार्थ चौंक जाते हैं। यहां तक कि कई और घरवालों की भी नींद टूट जाती है। सिद्धार्थ पूछते हैं 'क्या हुआ?' इसके बाद शहनाज वापस अपने बेड पर चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
फिलहाल अब देखना होगा कि शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को अब कैसे मनाएंगी? इस बीच 'बिग बॉस 13' में टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना दोबारा शो में आ चुकी हैं। सात नवंबर के एपिसोड में दोनों की घर में एंट्री दिखाई जाएगी। प्रोमो दिखाया गया है कि जैसे ही यह दोनों सितारे घर में आए तो इन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला नाशुख दिखे। 

यह भी पढ़ें- BB13: रश्मि-देवोलीना की वापसी से घरवालों को लगा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला का उड़ा चेहरे का रंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें