फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: झगड़े से परेशान सलमान लगाएंगे इन तीन कंटेस्टेंट्स की क्लास, आसिम को बोले- 'बाहर आ जाओ'

Sat, 23 Nov 2019 01:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Siddharth, Asim and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से खेसारी लाल यादव बेघर हो चुके हैं। खेसारी के घर से बाहर जाने के बाद सबसे ज्यादा दुख विशाल आदित्य सिंह को हुआ। वह खेसारी के सामने भी उन्हें गले लगाकर रोते हुए नजर आए थे। खेसारी के बाहर निकलते ही 'बिग बॉस' ने घरवालों को ये तो साफ कर दिया था कि इस बार 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) के दिन जो बेघर होने की प्रकिय्रा होती है वह अब पूरी हो चुकी है। इस बीच 'वीकेंड का वार' का नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों की क्लास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस प्रोमो में सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि मारना है तो यही पे मारो ना, शो से निकल जाओगे ना। सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं- 'आपमें बहुत गुस्सा है ना। लंबे चौड़े भी हो। कभी आजमाना चाहोगे? शुक्र है कि मैं यहां पर हूं घर के अंदर नहीं।' 
विज्ञापन

3 of 6
Asim Riaz - फोटो : twitter
इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'पहले एक दूसरे को इतना उत्तेजित कर दो कि बात यहां तक पहुंच जाए।' इससे बाद आसिम कहते हैं- 'मैंने एक बार भी ऐसा किया हो तो मैं शो से अभी बाहर आ जाऊंगा।' सलमान जवाब में कहते हैं 'तो आप बाहर आ जाओ।' इस वीडियो से इतना तो साफ है कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' में घर में बीते हफ्ते हुई झड़प से बेहद नाराज हैं। उनकी यही नाराजगी घरवालों पर उतरेगी। 
 

4 of 6
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter
दरअसल, बीते हफ्ते घर में ज्यादातर झगड़ा देखने को मिला। पहले सिद्धार्थ-आसिम का झगड़ा हुआ। फिर देवोलीना-विशाल और उसके बाद हिमांशी खुराना और शहनाज कौर गिल का। देवोलीना और विशाल को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की इतनी बहस हो गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। यहां तक कि खुद 'बिग बॉस' ने आसिम और सिद्धार्थ को हद में रहने को कहा था।
विज्ञापन

5 of 6
Himanshi Khurana - फोटो : voot
बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने 'वीकेंड का वार' को लेकर कई जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक सलमान सिद्धार्थ और आसिम के अलावा हिमांशी खुराना की भी क्लास लगाएंगे। इसके साथ ही सुल्तानी अखाड़े में शहनाज और हिमांशी खुराना भिड़ेगीं। जबकि कॉलर का एक सवाल हिमांशी खुराना की पोल घरवालों के सामने खोल देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
himanshi khurana - फोटो : social media
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक कॉलर हिमांशी खुराना से सवाल पूछेगा। सवाल है- 'आप इधर की बात उधर करती हो और आसिम को चढ़ाते क्यों हो?' कॉलर के इस सवाल के बाद हिमांशी का घरवालों के साथ कैसा कनेक्शन रहेगा, यह देखना आने वाले एपिसोड में दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें- टॉप 10 में पहली बार सलमान के 'बिग बॉस' ने ली एंट्री, पीछे रह गए अमिताभ-कपिल, देखें TRP की पूरी लिस्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें