फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीकेंड का वार' से पहले बिग बॉस से बाहर हुए खेसारीलाल यादव, इस वजह से होना पड़ा बेघर

Sat, 23 Nov 2019 06:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
'बिग बॉस 13' शुक्रवार को एक बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। 'वीकेंड का वार' से पहले ही बिग बॉस ने खेसारीलाल यादव को घर से बाहर कर दिया। अचानक हुए इस फैसले से दर्शक हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena, Siddharth and Khesari - फोटो : file photo
दरअसल बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बैठाकर पूछा कि उन लोगों के नाम बताइए जिनका बीते कुछ दिनों में शो में योगदान कम है। घरवालों को इसमें इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में से किसी एक का नाम लेना था। ज्यादातर घरवालों ने खेसारीलाल यादव और रश्मि देसाई का नाम लिया। जबकि इन दोनों के अलावा इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना और आरती भी नॉमिनेट हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : file photo
लेकिन ज्यादातर वोट खेसारीलाल के विपक्ष में पड़े। तब तक घरवाले भी इस बात से अंजान थे कि उनका ये वोट किसी सदस्य को घर से बेघर करने के लिए है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद बिग बॉस ने खुलासा किया कि ये सरप्राइज एलिमिनेशन है। इसके बाद खेसारीलाल को तुरंत शो छोड़कर बाहर आना पड़ा।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
आज वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज पर खासकर सलमान भड़क जाएंगे। इसके अलावा शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच सुल्तानी अखाड़ा लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arhaan khan - फोटो : social media
पिछले हफ्ते घर से अरहान खान बाहर हुए थे। अरहान ने बाहर जाते ही कई खुलासे किए थे। अरहान ने कहा था, 'मेरा प्लान काफी बड़ा था । मैं अपने एलिमिनेशन से नाखुश हूं । मेरा सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया । मैं अच्छा खेल रहा था और सही चीज के लिए खड़ा होता था । मैंने सही को सही और गलत को गलत बताया । मैं दूसरी टीम में था लेकिन जब मुझे सिद्धार्थ के साथ टास्क करने को मिला तो वो भी मैंने अच्छे से किया। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब अच्छा खेलने वाला कोई कंटेस्टेंट जल्दी बेघर हो गया हो। '

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें