फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन दो सदस्यों को मिले सबसे कम वोट, सलमान से पहले जानें कौन होगा बेघर

Mon, 23 Dec 2019 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते वीकेंड का वॉर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो दिनों तक यही दिखाया गया। रविवार को प्रसारित एपिसोड में सलमान ने बताया कि घर के किन दो सदस्यों को सबसे कम वोट मिले। आज यानी सोमवार को भी सलमान आएंगे। वो घरवालों से मजेदार टास्क करवाएंगे साथ ही बताएंगे कि इस हफ्ते कौन बेघर होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस' के दंड स्वरूप सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेटेड हैं। उन्होंने आसिम रियाज से धक्का मुक्की की थी। जिसके बाद उन्हें दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। सिद्धार्थ के अलावा विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा नॉमिनेटेड हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Singh - फोटो : social media
सलमान सबसे पहले पूछते हैं कि 'आज कौन-कौन नॉमिनेटेड हैं?' इसके बाद कहते हैं कि 'अगर मेरा बस चलता तो मैं यहां से दो-तीन लोगों को छोड़कर बाकी सबको बाहर कर देता। ज्यादा खींचे बगैर सीधे-सीधे बता देता हूं कि ऑडियंस के वोटों के हिसाब से सबसे नीचे कौन से दो सदस्य हैं।'

4 of 5
Vishal and Rashami Desai - फोटो : twitter
सलमान ने विशाल आदित्य सिंह और अरहान खान का नाम लिया। अब इन दो में से कौन बेघर होगा ये सलमान आज बताने वाले हैं लेकिन उससे पहले हम आपको बता देते हैं कि एलिमिनेशन में क्या होगा ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। पहले सलमान अरहान से मजाक करेंगे कि वो घर से एलिमिनेट हो गए हैं लेकिन इसके बाद वो बताते हैं कि इस हफ्ते सभी सुरक्षित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले वीकेंड का वॉर में मल्लिका शेरावत पहुंचीं और बोल्डनेस का तड़का लगाया। मल्लिका ने सलमान के साथ स्टेज शेयर किया और उनके साथ रोमांस करती नजर आईं। मल्लिका को देखते ही सलमान कहते हैं कि 'आप इतनी हॉट हैं कि मुझे गर्मी लग रही है।' इसके बाद सलमान अपने हाथ में लिए एक बोर्ड से हवा लेने लगते हैं।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की क्लास लगाने पर मेकर्स ने एडिट किया सलमान का सीन, सबूत भी देख लें!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें