'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर में नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवालों को कुर्बानी देनी होगी। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के नए प्रोमो में हुआ। इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि इस प्रक्रिया से घर में बवाल होना तय है। इस प्रोमो में 'बिग बॉस' नॉमिनेशन प्रक्रिया में एक ट्विस्ट लेकर आए हैं। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी।