'बिग बॉस 13' में इस वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे। रोहित शेट्टी ने पहले सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को समझाया कि दोनों के झगड़े में दोनों ही गलत दिख रहे हैं। कभी सिद्धार्थ की गलती होती है कभी आसिम की। दर्शकों को भी ये काफी नकारात्मक लग रहा है। ऐसे में उन्हें अपने झगड़े सुलझा लेने चाहिए। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क करवाए।