फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को मिला मां का खत, पहले ही पेज पर आसिम के बारे में ये बात पढ़ हुए शर्मिंदा

Sun, 29 Dec 2019 01:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रिआज ने दोस्ती के साथ बिग बॉस 13 का ये सफर शुरू किया था । सलमान ने दोनों को राम-लक्ष्मण की जोड़ी भी बताया था । धीरे-धीरे ये दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। हालात इतने बिगड़े कि कई बार दोनों के बीच हाथापाई होतेे-होते भी रह गई । सिद्धार्थ ने कई बार आसिम को धक्का दिया । इस वजह से वो दो बार नॉमिनेट भी हुए । 
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो में सिद्धार्थ और आसिम को बुरी तरह लड़ते हुए देखा गया । दोनों एक-दूसरे को जमकर गालियां दे रहे थे । पूरे घरवालों ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रुके । इसके बाद बिग बॉस को भी दखल देना पड़ा । बिग बॉस ने आसिम और सिद्धार्थ से कहा कि एक लिविंग रूम में रहे और एक बेडरूम में । 
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद भी दोनों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था । तब घर में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई । रोहित ने आसिम और सिद्धार्थ को समझाया और उनकी दोस्ती करवाई। दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे से माफी मांगी । इसके बाद बिग बॉस ने एक टास्क दिया । इस टास्क को सिद्धार्थ शुक्ला की टीम ने जीता और पूरी टीम को उनके घरवालों की तरफ से तोहफा मिला । 
 

 

4 of 6
bigg boss - फोटो : social media
सिद्धार्थ को उनकी मां की लिखी हुई चिट्ठी और एक फोटो फ्रेम मिला । इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद सिद्धार्थ इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सिद्धार्थ की मां ने आसिम के बारे में भी अपनी चिट्ठी में लिखा । सिद्धार्थ की मां ने लिखा कि उन्हें आसिम की मां, पिता और बहन के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि टीवी पर ये बहुत ज्यादा खराब दिखता है । साथ ही सिद्धार्थ की मां ने कहा कि इसके लिए उन्हें आसिम से माफी मांगनी चाहिए । 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss - फोटो : social media
इसके बाद सिद्धार्थ को एहसास हुआ कि जो बात उनकी मां को गलत लग रही है, वो सच में गलत होगी । खत पढ़ने के बाद सिद्धार्थ आसिम के पास जाते हैं और उनसे फिर से माफी मांगकर गले लगा लेते हैं । सिद्धार्थ की मां के खत की एक तस्वीर भी सामने आई है । जो उन्होंने खुद कैमरे पर दिखाई थी । खत में आसिम के लिए लिखी गई ये बात 'द खबरी' ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
शो में सिद्धार्थ को पहली बार इस तरह इमोशनल होते देखा गया। सिद्धार्थ को रोता देख शहनाज उनके पास आती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। सिद्धार्थ के पास खड़ी शेफाली बग्गा कहती हैं कि चिट्ठी में पहली लाइन लिखी है 'कैसी तबीयत है बेटा।' शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'चिट्ठी पढ़कर खुश हो गया? कुछ निगेटिव तो नहीं है। शो में तू घरवालों को बदनाम कर रहा है या नाम बना रहा है?' शहनाज की बात सुनकर सिद्धार्थ हंसने लगते हैं और कहते हैं कि हां वो बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें