फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला की बातों से आहत हुईं आरती, भाई कृष्णा की ये सलाह मान लेतीं तो ऐसा न होता

Fri, 08 Nov 2019 07:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla, Aarti Singh - फोटो : social media
बिग बॉस के सीजन 13 में नए कंटेस्टेंट्स के आने के बाद रातों रात कप्तान बनीं आरती और सिद्धार्ध शुक्ला के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। पहले हिमांशी खुराना की एंट्री की वजह से शहनाज सिद्धार्थ के ग्रुप से अलग हो गई थीं। पहले अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती सिंह को शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला से बचकर रहने की सलाह दी थी। ताजा अपडेट सामने आने से उन्होंने राहत की सांस ली होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
दरअसल कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शहनाज से कह रहे थे कि उन्हें लगता है कि आरती ने उनका टॉप पर आने के लिए इस्तेमाल किया है। जब ये बात आरती को पता चली, तो आरती ने सिद्धार्थ से पूरी बात साफ करने को कहा, जिस पर सिद्धार्थ ने आरती से कहा कि वो उनसे कोई बात नहीं करना चाहते हैं। आरती इस बात से काफी आहत हुईं जब सिद्धार्थ ने उन्हें फेक कहा, जिसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
Krushna Abhishek and Kashmira Shah, Aarti Singh - फोटो : amar ujala
बीते दिनों कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर आरती सिंह के साथ तस्वीर साझा कर बहन को सलाह देते हुए लिखा था- मैं तुमसे प्यार करता हूं और आज बहुत याद कर रहा हूं। तुम बहुत अच्छा खेल रही हो बस तुम्हें और अधिक प्रतिक्रिया देनी चाहिए जब बेवकूफ लोग किसी भी तरह से बेवकूफ बातें कहते हैं। भगवान की कृपा तुम पर बनी रहे। हम घर पर तुम्हें बहुत याद करते हैं लेकिन हम ये नहीं कहेंगे कि जल्द आ जाओ। जीतो और फिर आओ।

4 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh - फोटो : twitter
इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी आरती के लिए इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक और आरती की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- खुद के लिए खड़ी रहो और उन लोगों को छोड़ दो जो तुम्हारे साथ अभद्रता करते हैं। ऐसे लोग दोस्त नहीं होते हैं। वह दोस्त के नाम पर बहुत बुरे होते हैं। वुल्फ और शीप क्लॉथ की कहानी याद करो। कश्मीरा शाह की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें: कमल हासन-रजनीकांत ने किया के.बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण, दोनों में दिखी गहरी दोस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वहीं पिछले हफ्ते हुए वीकेंड का वार में बिग बॉस में बाहर हुए दो कंटेस्टेंट्स रश्मि और देवोलीना भी वापस आ गए हैं। ऐसे में खेल के कुछ समीकरण बदलना तय है। उनके आने के बाद कई कंटेस्टेंट्स इससे खुश हुए हैं तो कई को काफी झटका भी लगा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या-क्या होगा। वैसे हाल ही में आए प्रोमो से ये तो साफ हो गया है कि अब ऑडियंस को एक बार फिर से रश्मि और सिद्धार्थ की नोक-झोंक देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें