फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: प्यार में सब कुछ भुला चुकीं देवोलीना, घरवालों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला की गोद में बैठीं और...

Sun, 17 Nov 2019 03:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का प्यार भरा रिश्ता घरवालों को बहुत पसंद आ रहा है। इन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों ने घर का पूरा माहौल ही बदल दिया है। जहां यह दोनों एक दूसरे को देखते ही लड़ने लगते थे तो वहीं अब यह दोनों एक दूसरे को देखते हैं तो दोनों को प्यार का अहसास होता है। इन दोनों के प्यार भरे रिश्ते का एक और सबूत सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देवोलीना कुछ ऐसा कर देती हैं जिसके बाद सिद्धार्थ सबके सामने उन्हें गले लगा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना के बीच बातचीत देख आप भी कहेंगे कितना प्यारा रिश्ता है। इस वीडियो में देवोलीना सिद्धार्थ से पूछती हैं - 'मैं साड़ी में कैसी लग रही हूं?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं -'आप हर ड्रेस में अच्छी लगती हैं।' इसके बाद सलमान खान एक टास्क के दौरान देवोलीना ने सवाल पूछते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth - फोटो : twitter
सलमान कहते हैं- 'क्या देवोलीना को सिद्धार्थ हैंडसम लगते हैं?' जवाब में देवोलीना हां कहती हैं। वीडियो में देवोलीना सिद्धार्थ शुक्ला की गोद में आकर बैठ जाती हैं और उनके हाथ पर वैक्सिंग स्ट्रिप को रखती हैं। देवोलीना जैसे ही वैक्सिंग स्ट्रिप को खींचती हैं तो सिद्धार्थ उन्हें गले लगा लेते हैं। इन दोनों को ऐसा करते देख ना केवल सभी घरवाले बल्कि खुद सलमान खान भी हंसने लगते हैं। 
 

4 of 5
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth - फोटो : twitter
इससे पहले 16 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी देवोलीना और सिद्धार्थ को इस तरह बात करते हुए देखा गया था। देवोलीना और सिद्धार्थ की इस तरह की बातचीत से सिद्धार्थ का एक अलग रूप घरवालों को देखने को मिल रहा है। यहां तक कि घरवाले यह कहते हुए भी नजर आए कि देवो ने सिद्धार्थ को बदल दिया है। यहां तक कि अब माहिरा शर्मा को भी सिद्धार्थ शुक्ला पसंद आने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma - फोटो : social media
'वीकेंड का वार' में माहिरा ने कहा था- 'बड़ी बात है कि अब सिद्धार्थ शुक्ला जी के साथ देवो जो कर रही हैं वो सबका मनोरंजन कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला जी को बुरा समझती थी अब मुझे वो अच्छे लगने लगे हैं।' माहिरा की बात सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ अपनी जगह से उठते हैं और माहिरा के बगल में आकर बैठ जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- BB13: रश्मि और सिद्धार्थ के बीच बढ़ी नजदीकियां, घरवालों के सामने पूछा- 'क्या मुझसे प्यार करती हो?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें