फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन टास्क में फुस्स हुए सिद्धार्थ सहित ये सदस्य, आसिम ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2020 01:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। घरवाले शो जीतने के लिए जी जान से जुट गए हैं। सोमवार को एक फिर बिग बॉस ने सदस्यों को नॉमिनेशन टास्क दिया, जिसमें 4 घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस ने घरवालों को एक डोम के अंदर रूकने का टास्क दिया। इसमें हर कंटेस्टेंट को एक-एक कर 17 मिनट तक रहना था। सबसे सटीक समय तक रहने वाले सदस्य सेफ हुए जबकि ज्यादा देर और कम देर तक रूकने वाले नॉमिनेट हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
इस टास्क में सबसे अच्छा प्रदर्शन आसिम रियाज का रहा। उन्होंने 17 मिनट 28 सेंकेंड तक टास्क किया। आसिम के अलावा रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी वजह से ये सभी कंटेस्टेंट इस हफ्ते के लिए सुरक्षित हो गए।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
इन चारों के अलावा बचे हुए बाकी सदस्यों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। विशाल सिंह सबसे ज्यादा समय तक डोम के अंदर रहे। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह और शहनाज गिल भी टास्क सही से पूरा नहीं कर पाए। इसी के चलते इन चारों को बिग बॉस ने इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
मंगलवार को बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने उनके करीबी दोस्त और घरवालें आएंगे। विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, शहनाज के भाई शहबाज और एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना घर के अंदर एंट्री लेंगे।

Bigg Boss 13: एक दिन में ऐसे पूरे हफ्ते के एपिसोड देखते हैं सलमान, कड़ी जांच के बाद लगाते हैं क्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें