फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेजल को लेकर इस अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा,आत्महत्या से दो दिन पहले दिया था ऑडिशन

Mon, 27 Jan 2020 10:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने बीते 24 जनवरी को आत्महत्या कर ली थी। राजस्थान के उदयपुर से संबंध रखने वाली सेजल शर्मा का शव मुंबई स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी आत्महत्या का कारण निजी बताया। सेजल शर्मा की मौत के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सेजल शर्मा ने आत्महत्या करने से दो दिन पहले एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था और जिसमें वह सिलेक्ट हो गई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Donal Bisht - फोटो : social media
अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सेजल शर्मा को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। डोनल बिष्ट ने कहा कि, 'सेजल की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद मैंने अपने दोस्तों से बात की। जिसके बाद मालूम हुआ कि वह मुंबई में दो साल से रह रही थी। मुझे यह भी पता चला कि मौत से दो दिन पहले उसने एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें वह सिलेक्ट हो गई थीं। जल्द ही वह उसे शुरू करने वाली थी। उनका फैसला बेहद दुखद है। अगर उसने करियर की वजह से यह कदम उठाया तो उसे इंतजार करना चाहिए था।'
विज्ञापन

3 of 5
Donal Bisht - फोटो : social media
डोनल बिष्ट ने आगे कहा, 'मैं सेजल शर्मा को निजी तौर पर नहीं जानती थी, लेकिन मैंने उसके बारे में सुना था कि वह खुशहाल मिजाज वाली लड़की थीं। वह मेरे परिवार टीवी इंडस्ट्री और 'दिल तो हैप्पी है जी' की सदस्य थी। इसलिए वह मुझसे जुड़ी हुई थी। उनकी आत्महत्या की खबर बहुत ही परेशान करने वाली थी। जिस वक्त मेरी एक दोस्त ने मुझे उनकी मौत की खबर दी, तब मैं डिनर कर रही थी। यकीन मानिए इसके बाद मुझसे खाना नहीं खाया गया।' इसके अलावा डोनल बिष्ट ने फिल्म इंटस्ट्री में संघर्ष से परेशान होकर आत्महत्या करने वालों के बारे में भी बात की। 

4 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
वहीं बीते दिनों सेजल की आत्महत्या पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी थी। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा था, 'उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।' सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं। सेजल मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं और मुंबई कुछ साल पहले ही आई थीं। टीवी इंडस्ट्री में पहला ब्रेक उन्हें 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से मिला। इस सीरियल में उनके साथ मुख्य भूमिका में जैस्मिन भसीन थीं। जैस्मिन ने सेजल की आत्महत्या की खबर मिलते ही पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
जैस्मिन ने सेजल के साथ सेट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लगी हुई हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- 'मैं बहुत हैरान और डिस्टर्ब हूं क्योंकि सेजल हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। हम दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा था। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। ये बहुत बुरा है। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। काश ऐसा न होता।' जैस्मिन के अलावा सेजल के एक और करीबी दोस्त निर्भय शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है।

पढ़ें: 'छपाक' के बाद इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी दीपिका, ऋषि कपूर का भी अहम किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें