फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घरवाले किसके लिए देंगे कुर्बानी, इन दो कंटेस्टेंट में से आज बनेगा नया कप्तान

Thu, 26 Dec 2019 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में कैप्टेंसी टास्क के लिए घर को मंगल ग्रह बना दिया गया। घरवालों को मंगल ग्रह पर पानी ढूंढ़ना था। नियम के मुताबिक आखिरी तक जिस-जिस दावेदार के डिब्बे में पानी भरा रहेगा वो अगला कप्तान होगा। इस तरह शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह अगली कप्तानी के दो दावेदार बने। आज इन दोनों में से कोई एक कप्तान चुना जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में बिग बॉस शहनाज और विशाल को एक और टास्क करने के लिए देंगे। इसके लिए घरवालों को अपने सामान की कुर्बानी देनी होगी। प्रोमो में दिखाया जाता है कि विशाल और शहनाज से आसिम के वर्कआउट बेल्ट को खराब करने लिए कहा जाता है। आसिम ने शहनाज का साथ दिया और उसके लिए ये कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। बीते हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में शहनाज ने आसिम का दिया था जिसकी वजह से आसिम घर के कप्तान बन पाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस रश्मि के परिवार की सारी तस्वीरों को नष्ट करने की कुर्बानी मांगते हैं। रश्मि ने विशाल के लिए तस्वीरों को नष्ट कर दिया। वहीं पारस से उनके जूतों को नष्ट करने के लिए कहा जाता है। पारस कहते हैं कि उनके जूते बहुत महंगे हैं। पारस को मनाते हुए शहनाज कहती हैं कि 'मैं तेरे दिल के काबिल नहीं हूं लेकिन मैं तेरे जूतों के काबिल तो बन सकती हूं ना।'  

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : colors instagram
क्रिसमस के मौके पर आज घरवालों को खास तोहफा दिया जाएगा। घर के मुख्यद्वार के पास सभी सदस्य एकत्रित होते हैं जहां घरवालों के लिए पार्टी की सारी तैयारियां पूरी होती है। बिग बॉस द्वारा बजाए गए गाने पर सभी सदस्य थिरकते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
घर में पार्टी के बाद घरवालों को एक और तोहफा मिलेगा। मुंबई के मशहूर डिब्बावाले घर के अंदर सेंटा क्लॉज बनकर पहुंचेंगे और कंटेस्टेंट को उनके घर से आया खाना देंगे। घर से आया खाना देख सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं।पारस छाबड़ा को इमोशनल देख रश्मि देसाई कहती हैं कि 'पूरे सीजन में पारस पहली बार रो रहा है।' इस पर आरती पारस को पकड़कर उन्हें गला लगा लेती हैं। मुंबई के डिब्बावालों से पारस कहते हैं कि 'आज आप हमारे सेंटा क्लॉज हैं।'

Bigg Boss 13:सिद्धार्थ संग दोस्ती देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं- 'खेल के लिए इस्तेमाल कर रहा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें