मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। इस शो में आने वाले मेहमानों के साथ कृष्णा मस्ती करते नजर आते हैं। कृष्णा इस शो में सपना का किरदार निभाते हैं। हाल ही में कृष्णा के शो में इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ पहुंची थीं। शो के दौरान कृष्णा ने नेहा के बारे में ऐसी बात बोल दी, जिसे सुनकर खुद नेहा भी चिल्लाने लगीं।