'बिग बॉस' के सीजन 13 में 'टिकट टू फिनाले' का टास्क जारी है। सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और आसिम फाइनल का टिकट पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन तक पारस और आसिम को एक-एक नंबर मिल चुका है। शेफाली जरीवाला के बाद आज तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव की सीक्रेट रूम में धमाकेदार एंट्री होगी। वे एंट्री लेते ही घरवालों की पोल खोलेंगे और दावा करेंगे कि घर में एंट्री होते ही वे पूरे गेम को पलट देंगे।