KBC 11
- फोटो : SONY LIV
इसके बाद बिग बी ने हाथ जोड़कर पुरवेश के परिवार से अपील की कि वह अपनी बेटी को अपना लें। बिग बी ने कहा कि बेटी इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि बहू भी बेटी ही होती है। शो के दौरान पायल ने सभी सवालों का बड़े ही विश्वास के साथ जवाब दिया। सबसे पहले पायल से 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछा गया। ये सवाल था-
2013 में चित्रा रामकृष्ण किस संस्था की एमडी और सीईओ बनीं?
ए- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बी- बॉम्बे
सी- स्टॉक एक्सचेंज, आईसीआईसी बैंक डी - एचडीएफसी बैंक
सही जवाब- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
पायल को इस सवाल का जवाब ठीक से पता नहीं था। ऐसे में उन्होंने ऑप्शन 'ए' को चुना जो कि सही निकला।