फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से बाहर होते ही शेफाली ने किए चौंकाने वाले खुलासे, रश्मि-देवो को भी दी ये नसीहत

Sun, 03 Nov 2019 01:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के पहले फिनाले से बाहर होने वाले वाले कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ ही गया। वीकेंड का वार में कहने को घर से तीन कंटेस्टेंट रश्मि, देवोलीना और शेफाली को बाहर किया गया है, लेकिन यहां बिग बॉस लोगों के साथ गेम खेल गए। रश्मि, देवोलीना को घर से निकालकर सीक्रेट रूम में भेजा गया है। घर से बेघर केवल महिला पत्रकार शेफाली बग्गा हुई हैं। शेफाली बग्गा ने बाहर आते ही हैरान करने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
Shefali Bagga - फोटो : twitter
बाहर आते ही शेफाली बग्गा ने मीडिया से बात की और सभी कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। हालांकि शेफाली को जल्दी बाहर आने पर बुरा भी लगा। देवोलीना और रश्मि देसाई के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा-'एलिमिनेशन प्रक्रिया में नाम आने से उन्हें एक झटका लगा है। सीक्रेट रूम में उन्हें समझ में आएगा कि अपने लिए खेलना है। दोनों बहुत शातिर हैं। खुद के लिए ही खेलना चाहती हैं लेकिन खेल नहीं रही हैं। अब शायद अपने लिए ही खेलेंगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जब शेफाली से पूछा गया कि घर में जो कंटेस्टेंट्स वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने आ रहे हैं उनसे में सबसे ज्यादा मजबूत कौन लग रहा है? शेफाली ने हिंदुस्तानी भाउ का नाम लिया। शेफाली ने कहा कि 'वह घर में लोगों का मनोरंजन करेंगे और बातों बातों में पोल भी खोलेंगे।' शेफाली से पूछा गया कि आपको अब क्या लगता है कि घर से कौन जाएगा? शेफाली ने साफ किया कि उन्हें लगता है कि इस बार के एलिमिनेशन में आरती सिंह और माहिरा शर्मा बाहर होंगे।

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
शेफाली ने सबसे नकली कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल को बताया। शेफाली ने कहा- 'शहनाज उतनी भोली नहीं है जितना दिखाती हैं। वह सुरक्षित गेम खेल रही हैं और खुद को बचाने के लिए बच्चा बनने का नाटक करती हैं। कुछ कुछ हरकतें उनकी मनोरंजन करने वाली नहीं लगती हैं। हम लोग कई बार परेशान भी हो जाते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot
शेफाली से जब रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। शेफाली ने कहा-'उनकी टकरार दिखाई देती है। सिद्धार्थ शुक्ला लोगों को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करते हैं। जबकि रश्मि लगातार सिद्धार्थ के बारे में बात करती हैं। रश्मि इसी वजह से लोगों को दोगुली लगती हैं।' 

यह भी पढ़ें- KBC 11: खेल से जुड़े सवाल को हल नहीं कर पाए वीरेन्द्र सहवाग और दुती, लेनी पड़ी लाइफलाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें