फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान खान पर एक और आरोप, रश्मि के पीठ पीछे घर और पैसों का कर रहे इस्तेमाल?

Sun, 08 Dec 2019 03:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का रिश्ता आगे बढ़ ही रहा था कि अरहान के एक सच ने अभिनेत्री को हिला कर रख दिया है। सलमान ने 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में सभी घरवालों के सामने अरहान की शादी और बच्चे की असलियत बताई जिसे जानकर रश्मि हैरान रह गईं। इस बीच अरहान खान से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। इस खबर के मुताबिक रश्मि देसाई के पीठ पीछे अरहान उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
पिंकविला वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट में रश्मि देसाई के करीबी सूत्रों ने अरहान खान को लेकर बड़ा बयान दिया। सूत्रों के मुताबिक- 'रश्मि अरहान पर भरोसा करती हैं। बिग बॉस में जाने से पहले रश्मि ने अरहान को अपने बैंक अकाउंट्स और घर संभालने की जिम्मेदारी दी थी। रश्मि बिग बॉस में हैं तो अरहान अब उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot
'अरहान ने रश्मि की सेविंग्स खर्च करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अरहान ने रश्मि देसाई के घर पर रहना भी शुरू कर दिया है। अरहान के घर में दोबारा जाने के बाद अब अरहान का परिवार रश्मि के घर पर रह रहा है। रश्मि को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। रश्मि के करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को यह सब पता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।' 

4 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
अरहान का सच सामने आने के बाद शो में रश्मि देसाई रोती नजर आईं। इस शो के बाद सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई के प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आए हैं और अरहान का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रश्मि से हिम्मत न हारने के लिए कह रहे हैं। #StayStrongRashami भी टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
अरहान के शो में दोबारा एंट्री के बाद ऐसी खबरें थीं कि अरहान और रश्मि की शादी 'बिग बॉस' में शादी को लेकर मेकर्स प्लान कर रहे हैं। इस बात की जानकारी बिग बॉस से जुड़ी खबर देने वाले द खबरी ने ट्वीट में दी थी। फिलहाल आने वाले एपिसोड में देखना होगा इस खुलासे के बाद रश्मि और अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेगा।
 

Bigg Boss 13: अरहान का सच जानकर हैरान हो गईं रश्मि देसाई, सलमान के सामने ही फूट-फूटकर रोईं

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें