फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान का सच जानकर हैरान हो गईं रश्मि देसाई, सलमान के सामने ही फूट-फूटकर रोईं

Sun, 08 Dec 2019 03:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Salman Khan - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) के सामने अरहान खान (Arhaan Khan) की पोल खोल दी है। सलमान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी और एक बच्चा भी है। यह सच जानते ही रश्मि देसाई हैरान रह गईं। यहां तक कि वह खूब रोईं। 
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
शो के दौरान सलमान ने रश्मि से कहा- 'मैं आपको लंबे वक्त से जानता हूं। मुझे लगा कि आपको यह सब पता होगा। मुझे लगा कि मैं यह सब कहूंगा और आप कहेंगी हां मुझे यह सब पता है। मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि आपको इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।' सलमान के यह कहते ही रश्मि देसाई भावुक हो गईं और शो के दौरान ही उन्होंने हाथ जोड़ लिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सलमान खान के सामने रश्मि देसाई फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान 'बिग बॉस' के घर के अंदर गए। रश्मि सलमान से कहती हैं- 'मैंने इस इंसान पर भरोसा किया। इसने मेरा हर जगह साथ दिया तो फिर ये छुपाया क्यों?' रश्मि देसाई को ऐसे रोता देख सलमान भी भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। 
 

4 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
इसके बाद सलमान ने अरहान और रश्मि से बात की। सलमान अरहान से कहते हैं- 'अगर तुम किसी रिश्ते में जा रहे हो तो तुम्हें सच तो बचाना चाहिए था।' इसके बाद अरहान कहते हैं- 'भाई मुझसे गलती हो गई।' आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' में सलमान ने घरवालों से कहा कि इस बारे में वह किसी भी तरह का कमेंट नहीं करेंगे। न ही घर में इसे लेकर आगे कोई बात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
अरहान की सच्चाई सबके सामने आने के बाद घरवाले भी हैरान रह गए। यहां तक कि आरती सिंह नाराज भी हुईं। वह अरहान को दोष देने लगीं। इसके बाद अरहान ने कहा- 'यह हम दोनों का आपसी मामला है।' फिलहाल यह देखना होगा कि रश्मि देसाई अरहान को एक और मौका देंगी या फिर इन दोनों का रिश्ता यहीं पर खत्म हो जाएगा। 

Bigg Boss 13: जब रानी बोलीं- बच्चे पैदा कर लीजिए, सलमान खान ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें